5 खरीदी केन्द्रों में 52.84 लाख की गड़बड़ी, 1704 क्विंटल अतिरिक्त धान बरामद, प्रभारियों के खिलाफ मामला दर्ज

Date:

Share post:

बिलासपुर. जिले के धान खरीदी केंद्रों में भौतिक सत्यापन के दौरान बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है. निरीक्षण में केंद्रों में ऑनलाइन दर्ज धान की मात्रा से अधिक धान भंडारण पाया गया. अवैध 1704 क्विंटल धान को जब्त कर लिया गया है. 5 धान खरीदी केंद्रों से जब्त धान की कुल किमत 52.84 लाख रुपए आंकी गई है. प्रशासन ने धान को जब्त कर खरीदी केन्द्र प्रभारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. यह भी पढ़ें : यशोदा की हत्या का हुआ खुलासा, चरित्र शंका पर पति ने ही रस्सी से गला दबाकर जान लेने के बाद रचा था स्वांग…

कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभागों की संयुक्त टीम कार्रवाई को अंजाम दे रही है. जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि गत दो दिनों में एक दर्जन से ज्यादा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, पांच केन्द्रों में अनियमितताएं पाई गई. बोदरी उपार्जन केन्द्र में 240 क्विंटल, गनियारी में 681 कट्टी, सोन (पचपेड़ी) में 500 कट्टी, कौडिया (सीपत) में 230 क्विंटल और बोडसरा (बोदरी) में 762.6 क्विंटल धान अधिक पाया गया.

गड़बड़ी पाए जाने वाले सभी खरीदी केंद्रों के प्रभारियों के खिलाफ प्रशासन ने प्रकरण तैयार किया है. जांच के लिए खरीदी केंद्रों पर पर तहसीलदार और खाद्य विभाग ने भौतिक सत्यापन किया. जांच के दौरान केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान की गणना की गई और बोरो का रैंडम वजन किया गया. उपरोक्तानुसार अधिक प्राप्त धान को जप्त किया जाकर समिति के पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण निर्मित किया गया है.

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...