शासन-प्रशासन आपकी बात जरूर सुनेगी- मंत्री राम विचार नेताम

Date:

Share post:

मंत्री द्वय नेताम और देवांगन ने फ्लोरा मैक्स कंपनी में ठगी की शिकार महिला प्रतिनिधि से की चर्चा

कोरबा -: आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक  विकास तथा कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री राम विचार नेताम और उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज फलोरा मैक्स कंपनी में ठगी का शिकार बताने वाली महिलाओं से चर्चा कर उन्हें जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने ठगी की है उसके विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही कर जेल भेजा गया है। आगे भी जांच पड़ताल की जा रही है और कोशिश है कि आप लोगों से जिन्होंने पैसा लिया है उनसे वसूली कर राशि वापस दिलाएं। कुछ महिलाएं बैंक का ऋण माफ करने के लिए मांग कर रही थी। जिन्हें समझाया गया कि जो भी सम्भव है वह कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

गौरतलब है कि कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा फ्लोरा कंपनी से ठगी की शिकार महिला/महिला समूहों को बैंक/माइक्रो फायनेंस कंपनी द्वारा लोन देने में शासकीय दिशा निर्देशों तथा आरबीआई के दिशा निर्देशों का उल्लंघन हुआ है अथवा नहीं के संबंध में बैंक/माईक्रो फायनेंस कर्मियों की भूमिका की जांच किये जाने हेतु छह सदस्यीय जांच दल गठित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर कोरबा जांच दल के अध्यक्ष होंगे। प्रभारी अधिकारी अल्प बचत जिला कार्यालय कोरबा, जिला कोषालय अधिकारी, प्रबंधक अग्रणी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कोरबा, उप आयुक्त एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर पालिक निगम कोरबा और सहायक परियोजना अधिकारी (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रभारी) जिला पंचायत कोरबा को जांच दल का सदस्य बनाया गया है। जांच दल को 15 दिवस के भीतर विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!