शहद में भिगोए हुए लहसुन के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल, इम्यूनिटी होती है मजबूत, सेहत को मिलते हैं अन्य कई फायदे

Date:

Share post:

शहद में भिगोए हुए लहसुन के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल, इम्यूनिटी होती है मजबूत, सेहत को मिलते हैं अन्य कई फायदे
हर घर में शहद और लहसुन का इस्‍तेमाल किया जाता है और इन दोनों के फायदों के बारे में हम अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन अगर इसका साथ में सेवन किया जाए तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।

शहद और लहसुन

हर घर में शहद और लहसुन का इस्‍तेमाल किया जाता है और इन दोनों के फायदों के बारे में हम अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन अगर इसका साथ में सेवन किया जाए तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। शहद में भरपूर मात्रा में एंटी-बायेटिक और एंटी-बैक्‍टीरियल गुण पाए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर लहसुन में एलिसिन और फाइबर जैसे तत्व पाए जात हैं जो आपको कई बीमारियों से आपका बचाव करता है।

शहद में डूबा हुआ लहसुन खाने के फायदे:

इम्यूनिटी करें मजबूत: शहद में डूबे हुए लहसुन के सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह एक सूपर फूड है जो एंटीबायोटिक की तरह काम करता है और बॉडी को डिटॉक्स करके हर तरह के इंफेक्शन को भी दूर करता है जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।

सर्दी-जुकाम से दिलाए आराम: सर्दी-जुकाम की समस्या से निजात दिलाने में लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन बेहद फायदेमंद है। दोनों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। शहद और लहसुन में एंटी- इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं जो गले की खराश के साथ सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

दिल को रखे हेल्दी: लहसुन और शहद आपके शरीर से बैड कोलेस्ट्राल को निकालने में मदद करता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने लगता है। इन दोनों में ही ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दिल की धमनियों में जमा फैट को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जिससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है।

पाचन तंत्र को रखें फिट: लहसुन और शहद दोनों मिलकर ऐसे तत्व बनाते हैं। जो आपके पाचन तंत्र को फिट रखते हैं। जिसके कारण आपको कब्ज, डायरिया, एसिडिटी, पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

एक दिन में कितना खाएं?

रात के समय एक कांच की बोतल में शहद डाल दें और इसमें कुछ लहसुन की कलियां छील कर डाल दें। अब रोज सुबह उठने के बाद इस शीशी में से एक से दो लहसुन की कली लेकर खाली पेट चबाकर खा लें। आप चाहे तो ब्रेकफास्ट या डिनर के बाद भी इसका सेवन कर सकते हैं। सुबह के समय शहद में भीगे एक दो लहसुन की कलियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है

Related articles

अब 10 साल से बड़े बच्चे खुद चला सकेंगे अपना बैंक अकाउंट, RBI का नया निर्देश

शुभ संकेत/देश;-अब 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे अपने बैंक अकाउंट को स्वतंत्र रूप से ऑपरेट कर...

छत्तीसगढ़ में तेज़ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, बिलासपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-मौसम विभाग ने तेज़ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर...

बिलासपुर;-इंस्टाग्राम में लाइव आकर नाबालिग युवक ने की आत्महत्या, सरकंडा क्षेत्र के कुटीपारा जंगल की घटना..

शुभ संकेत/ बिलासपुर;-बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्हाटी जंगल में एक 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी का शव...

सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में...
error: Content is protected !!