भ्रष्टाचार मुक्त स्थानीय सरकार के लिए “आप” संकल्पित : संतोष यादव

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: पार्षद, महापौर व पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई है। राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी कोरबा के पदाधिकरियों के द्वारा अब सघन जनसंपर्क शुरू कर दिया गया है। इसी तारतम्य में लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा व जिला अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में बालको ब्लॉक का सघन दौरा किया गया, साथ ही तैयारियों का जायजा लिया गया।

मीडिया से चर्चा के दौरान संतोष यादव ने बताया कि आम आदमी पार्टी नगर निगम कोरबा के सभी 67 वार्ड में पूरे दमखम से तीसरी शक्ति के रूप में स्थानीय मेयर का चुनाव लड़ेगी। भ्रष्टचार मुक्त सरकार केवल आम आदमी पार्टी की सरकार ही दे सकती है। इस अवसर पर लोकसभा सचिव शत्रुघन साहू, कोषाध्यक्ष लहना सिंह, जिला सचिव सपन बहादुर, ब्लॉक अध्यक्ष परदेसी चौहान, महिला विंग नेत्री पुष्पा लहरे, ब्लॉक सचिव संतोष केवट, दीपका ब्लॉक अध्यक्ष धर्मदास गुप्ता उपस्थित रहे।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...