महासमुंद : सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद में विभिन्न पदों पर सेवा प्रदाता चयन हेतु आवेदन आमंत्रित

Date:

Share post:

महासमुंद

 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, महासमुंद में दैनिक कार्यों के संचालन हेतु विभिन्न पदों पर सेवा प्रदाता के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें केंद्र प्रशासक, पैरा लीगल कार्मिक/वकील एवं पैरा मेडिकल कार्मिक के 01-01 पद तथा सुरक्षा गार्ड/नाइट गार्ड के 03 पद शामिल है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री समीर पांडेय ने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदकों से आवेदन पत्र पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट/कोरियर के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है। आवेदन को पंजीकृत डाक के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला महासमुंद, पिन कोड-493445 के पते पर भेजना होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला महासमुंद की वेबसाइट अथवा महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...