अवैध रेत खनन पर जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी, 4 ट्रैक्टर जप्त

Date:

Share post:

कोरबा -: जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजीव झा के निर्देशानुसार खनिज विभाग के उपसंचालक प्रमोद नायक के नेतृत्व में आज खनिज अधिकारियों की टीम ने रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की। खनिज टीम ने  कार्यवाही करते हुए रेत के अवैध परिवहन में संलग्न चार ट्रैक्टर को जप्त किया। कार्यवाही के दौरान सीतामणी, गेवरा, कपाटमुड़ा और कुसमुंडा से एक एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। सीतामणी से जप्त ट्रैक्टर को कलेक्ट्रेट परिसर तथा गेवरा, कपाटमुड़ा और कुसमुंडा से जप्त ट्रैक्टरों को हरदीबाजार नाका में अभिरक्षा में रखा गया है। जब्ती के पश्चात खनिज एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। उपसंचालक खनिज प्रमोद नायक ने बताया की अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क और गंभीर है। खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर आगे भी कार्यवाही की जायेगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...