कामरेड जुगल किशोर को हिंदुस्तान पावर प्लांट द्वारा दिए गए रकम को सरकारी खजाने में जमा करवाने एवं प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस प्रशासन से शिकायत किया गया

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: हिन्दुस्तान पावर प्लांट (मोजर बेयर) जैतहरी के द्बारा प्रशासन के साथ मिलकर जो कारनामा किया गया था, जिसके फलस्वरूप प्रभावित खातेदार एवं अन्य काश्तकारों को जो सुविधाएं मिलनी थी, वो अभी नहीं मिल रही है। किसानों को पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सुविधाएं, शासन – प्रशासन के साथ साठगांठ एवं मिलीभगत करके किसान मजदूरों का शोषण किया जा रहा है।

इसी परिपेक्ष्य में किसान मजदूर नेता जुगल किशोर राठौर अध्यक्ष संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू को जन सुनवाई हेतु किसान मजदूर के पक्ष में बात न रखें जिसके लिए प्रलोभन एवं दबाव पावर प्लांट प्रबंधन द्वारा दिया गया। किन्तु किसान एवं मजदूर हितों के लिए प्रतिबद्ध नेता कामरेड जुगल किशोर राठौर मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी के प्रबंधन के प्रलोभन एवं दबाव में नहीं आए और दी गई राशि सात लाख रुपए को सरकार के खजाना में जमा करवाने एवं प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस प्रशासन को शिकायत किया गया है, जिसकी जांच अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनूपपुर के द्वारा की जा रही है।

जिला अनूपपुर से गेंदलाल राठौर की रिपोर्ट…✍️

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!