जिला जेल में निरुद्ध 70 कैदियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

Date:

Share post:

अनूपपुर/शुभ संकेत: राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में जिला जेल अनूपपुर में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराये जाने की दृष्टि से कैम्प का आयोजन किया गया। जेल में निरुद्ध 300 कैदियो में से 70 बंदियों का टी.बी., एच.आई.व्ही.,  हेपेटाईटिस, सिफलिस, ब्लड प्रेशर, डॉयबीटीज, हृदय रोग, एन.सी.डी., हाईपरटेंशन की जांच की गई। कैम्प में बंदियों की एच.आई.व्ही. एवं टी.बी. स्क्रीनिंग भी की गई।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के द्वारा केन्द्रीय जेल अनूपपुर में माह के आखिरी सप्ताह में एक दिवस भ्रमण कर जेल बंदियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, काउंसलिग एवं उपचार हेतु जांच किए जाने के तहत, कैम्प का आयोजन प्रभारी जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ० एस.सी. रॉय के निर्देशन में किया गया। कैम्प हेतु मेडिकल टीम में कुष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ० शिवेन्द्र द्विवेदी, नर्सिंग ऑफिसर प्रभा सिंह राठौर, प्रियंका बसेने, लैब टेक्नीशियन भाईलाल पटेल एवं मिथलेश राठौर का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

अनूपपुर से संपादकीय सलाहकार नत्थूलाल राठौर…✍️

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...