रायपुर : राजभवन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी को सेवानिवृित्त पर दी गई विदाई

Date:

Share post:

राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज यहां राजभवन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री कामता प्रसाद दीवान की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। श्री डेका ने उनके उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

श्री डेका ने कहा कि राजभवन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में श्री दीवान ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन न केवल अनुशासन और सतर्कता से किया, बल्कि उन्होंने राजभवन परिवार में अपने सौम्य व्यवहार, समर्पण और सेवा भावना से सभी का दिल जीता। सुरक्षा जैसे अत्यंत उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य में उन्होंने जिस सजगता और संयम का परिचय दिया, वह प्रेरणादायक है। इस अवसर पर राजभवन सचिवालय से छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेषन के लिए स्थानांतरित हुई सुश्री प्रतिमा षर्मा को भी विदाई दी गई है। राज्यपाल श्री डेका ने श्री दीवान और सुश्री षर्मा के उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की कामना की। राज्यपाल श्री डेका ने श्री दीवान और सुश्री शर्मा को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम को सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना, परिसहाय श्री सुनील षर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, परिसहाय स्क्वा. लीडर श्री निशांत कुमार सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...