ग्राम भिलाईबाजार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए अजय जायसवाल

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: ग्राम भिलाईबाजार में युवा समिति द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य- अतिथि शामिल हुए जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल जी। सर्वप्रथम खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन अजय जायसवाल जी के द्वारा किया गया, तत्पश्चात बल्लेबाजी करते हुए अजय जायसवाल जी के द्वारा खेल का शुभारंभ किया गया। अजय जायसवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं को खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल प्रतियोगिता को आगे बढ़ाने और ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए मैं सदैव आप सभी युवा साथियों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा रहूंगा।

क्रिकेट के इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला ग्राम कुदरी और बसंतपुर के मध्य खेला गया, जिसमे बसंतपुर की टीम विजेता बनी, वहीं कुदरी की टीम उपविजेता रही। अजय जायसवाल जी के द्वारा दोनों विजेता टीम को क्रमश: प्रथम पुरुस्कार एवं द्वितीय पुरुस्कार दिया गया। उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच चंद्रभान मरकाम जी, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक लखन सागर जी, संतोष प्रजापति, शरद जायसवाल, सम्मेलाल, मणिशंकर पाटले, अनिल सागर, कमलाकांत, तुलेश्वर राजपूत, किशन जायसवाल, राहुल सिंह, तेरस श्रीवास, कमलेश प्रजापति, संजय यादव सहित समिति के सदस्य अमन अग्रवाल, आशीष अनंत, सुमित प्रजापति, प्रांजल जायसवाल, शिवम् प्रजापति, आर्यन प्रजापति सहित ग्राम के युवा साथी एवं महिलाए काफ़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...