कोरबा शहरी परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्ती के लिए आवेदन अब 27 दिसंबर तक

Date:

Share post:

कम आवेदन आने के कारण आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि में की गयी वृद्धि

कोरबा 19 दिसंबर 2022/ एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत कोरबा शहरी परियोजना के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि मेें वृद्धि की गयी है। आवेदक अब 27 दिसंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों में भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2022 से प्रारंभ की गयी थी। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र पोड़ीबहार-01 वार्ड क्रमांक 29 एवं घुड़देवा-02 वार्ड क्रमांक 64 में सहायिका पद पर तीन से भी कम आवेदन प्राप्त होने के कारण आवेदन जमा करने की अवधि 20 दिसंबर से 27 दिसंबर तक बढ़ायी गयी है। अभ्यर्थियों से उक्त केंद्रों के ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। आवेदिकाओं को उसी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है। आवेदन पत्र पर पद एवं केंद्र के नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा। आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी में निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में सीधे जमा कर सकते हैं। भर्ती के संबंध में नियम, शर्तें, आवेदन प्रारूप एवं अन्य जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय कोरबा शहरी के सूचना पटल, नगर निगम के सूचना पटल एवं संबंधित वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों के सूचना पटल से अवलोकन किया जा सकता है। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं बोर्ड उत्तीर्ण है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...