भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के महापौर प्रत्याशी श्रीमति प्रीति सुनील अग्रवाल ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें

Date:

Share post:

कोरबा/शुभ संकेत: नगर निगम चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के महापौर प्रत्याशी श्रीमति प्रीति सुनील अग्रवाल ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान जरूरी।

प्रीति सुनील अग्रवाल ने कहा कि “आपका एक वोट कोरबा की दशा और दिशा दोनों को बदल सकता है। जिम्मेदार नागरिक बनें और मतदान अवश्य करें। लोकतंत्र के इस महापर्व में निष्पक्षता बनी रहे, यह तभी संभव है जब हर मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचे और अपने मत का सही उपयोग करे।” उन्होंने आगे कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। अगर नागरिक अपने वोट का सही इस्तेमाल करते हैं, तो इससे सत्ता में सही और योग्य जनप्रतिनिधि पहुंचेंगे, जो क्षेत्र के विकास में योगदान देंगे।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...