BIG BREAK:बांकीमोंगरा को नगर पालिका बनाने अधिसूचना जारी, 8 वार्ड होंगे शामिल

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-कोरबा जिले के बांकीमोंगरा को नगर पालिक निगम से पृथक कर नया नगर पालिका परिषद गठित करने संबंधी घोषणा पर राज्य शासन ने अमल शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बांकीमोंगरा को नगर पालिका परिषद बनाने की घोषणा पिछले दिनों की थी। जिसके संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय द्वारा आज अधिसूचना जारी कर 21 दिवस के भीतर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार नगर निगम के 8 वार्डों को बाकीमोगरा नगरपालिका में समाहित किया जाएगा। इसमें वार्ड क्रमांक 60 गेवरा, 61 आदर्श नगर, 62 नरईबोध, 63 मोंगरा, 64 घुड़देवा, 65 बाकी मोगरा एक, 66 बाकी मोगरा -2 तथा वार्ड क्रमांक 67 गजरा को नगर पालिक निगम से पृथक कर बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद में शामिल किया जाएगा।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...