Bilaspur: खूंटाघाट डैम में मिला छात्रा का शव

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:- बिलासपुर के खूंटाघाट डैम में एक छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। छात्रा 6 अप्रैल से लापता थी। खूंटाघाट में छात्रा का शव डैम में तैरता पाया गया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस वालों को सूचना दी। रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा की मौत की वजह का पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने की शव की शिनाख्त: स्थानीय लोगों की सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती की पहचान के लिए लोंगो से जानकारी ली। तब पता चला कि, मृतका बिलासपुर की रहने वाली है। जो,गुरुवार से लापता थी. युवती के परिजन युवती की कर रहे थे।

अकलतरा की रहने वाली है युवती: मृत युवती अकलतरा की रहने वाली थी। कुछ समय पहले से वो बिलासपुर में रहकर कोचिंग में पढ़ाई कर रही थी।6 अप्रैल की शाम युवती ने अपने घरवालों को मोबाइल पर एक मैसेज किया। उसके बाद उसने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। उसके बाद से युवती का कोई पता नहीं चल रहा था। जिसकी शिकायत परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाने में की थी।

युवती का लास्ट लोकेशन रतनपुर मिला था : युवती का लास्ट लोकेशन रतनपुर में ट्रेस हुआ था। खोजबीन के बाद परिजन और पुलिस पहले रतनपुर आए थे। लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद रविवार को डैम में लाश मिली। फिलहाल युवती की मौत कैसे हुई, ये स्पष्ट नहीं हो सका है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...