भाजपा ने सशक्त और दमदार प्रत्याशी मैदान में उतारे: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Date:

Share post:

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर में कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में सिर फुटव्वल की स्थिति है। सरेआम गाली गलौच हो रही है। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिख रहा है। मेहनती कार्यकर्ताओं को छलने का काम किया है।वहीं दूसरी ओर भाजपा ने जनता के अधिकारों के लिए लड़ने वाली मीनल चौबे सहित अन्य को प्रत्याशी बनाया है। हमारे सभी नेता जनता के हित में काम कर रहे है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, पूरे प्रदेश में कांग्रेस की टिकट वितरण को लेकर नकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं। ऐसा लग रहा है कि, कांग्रेस पहले से हार मान चुकी है। और जनता कांग्रेस को घर बैठाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने सर्वानुमति से विचार विमर्श करके उम्मीदवारों की सूची जारी की है। हमने सभी जगह सशक्त और मजबूत प्रत्याशी चुनाव के मैदान में उतारे हैं।

श्री साव ने कहा कि, रायगढ़ में हमने चाय बेचने वाले जीवर्धन सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। वह चाय का ठेला लगाता है। इसी तरह हमने सरल और सहज प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है, जो हमेशा जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं।भाजपा ने सभी वर्ग को ध्यान में रखकर प्रत्याशियों का चयन किया है। निश्चित रूप से पूरे छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा और निकायों में तेज गति से विकास आगे बढ़ेगा।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...