BREAKING : वायुसेना का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त…..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/देश;-जैसलमेर के पास एक वायुसेना के विमान एक विमान के क्रैश होने की खबर है। हादसा जैसलमेर से करीब 25 किमी दूर पीथला गांव के पास हुआ है। यहां दूर तक मलबा बिखरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक जैसलमेर के सिपला ग्राम पंचायत की बालों की ढाणी के पास आज सुबह भारतीय वायु सेना का एक टोही विमान हादसे का शिकार हो गया। हालांकि यह विमान सुनसान इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

घटनास्थल के आसपास अचानक लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी। अचानक टोही विमान जमीन से टकराकर आग के गोलों में तब्दील हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर खुहड़ी थानाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वहीं वायुसेना के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे चुके हैं। मामले की जांच जारी है।


क्रैश होने के बाद वायुसेना के टोही विमान में आग लग गई। देखते ही देखते यह विमान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...