BREAKING : BJP के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरीराज किशोर दास ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन, पार्टी पर लगाया ये बड़ा आरोप

Date:

Share post:

खैरागढ़ :  छुईखदान के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व छुईखदान रियासत के राजा गिरीराज किशोर दास,उनकी धर्मपत्नी रानी नम्रता किशोर दास ने सैकड़ों समर्थकों के साथ रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। इससे पहले गिरीराज किशोर दास ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया, पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें मुंह मिठा कराकर कांग्रेस प्रवेश के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य निलांबर वर्मा,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष छुईखदान रामकुमार पटेल, जिला सेवा दल अध्यक्ष देवराज किशोर दास, जिला के छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी, आलोक यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

पार्टी नेतृत्व पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप 

भाजपा ने छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता खुबचंद पारख की बेटी शीतल जैन को प्रत्याशी घोषित किया है। लेकिन, उनकी उम्मीदवारी का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। आज ही भाजपा की पार्षद शैव्या वैष्णव ने भी शीतल जैन को टिकट देने का विरोध किया। शैव्या ने पार्टी नेतृत्व पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और इसे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के सम्मान के खिलाफ बताया। इसके बाद गिरीराज किशोरदास के कांग्रेस में शामिल होने और भाजपा के भीतर बढ़ते विरोध ने छुईखदान में राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह से बदल दिया है। कांग्रेस इस मौके को अपने लिए बड़ा लाभ मान रही है, जबकि भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Related articles

अब 10 साल से बड़े बच्चे खुद चला सकेंगे अपना बैंक अकाउंट, RBI का नया निर्देश

शुभ संकेत/देश;-अब 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे अपने बैंक अकाउंट को स्वतंत्र रूप से ऑपरेट कर...

छत्तीसगढ़ में तेज़ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, बिलासपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-मौसम विभाग ने तेज़ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर...

बिलासपुर;-इंस्टाग्राम में लाइव आकर नाबालिग युवक ने की आत्महत्या, सरकंडा क्षेत्र के कुटीपारा जंगल की घटना..

शुभ संकेत/ बिलासपुर;-बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्हाटी जंगल में एक 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी का शव...

सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में...
error: Content is protected !!