BREAKING NEWS कोरबा:-तेज रफ्तार का कहर ,तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को ठोंका एक की मौत, तीन घायल

Date:

Share post:

कोरबा:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। ग्राम छुरी के पास एक बेकाबू कार ने एक के बाद एक दो मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, तीन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

वाहन ठीक कराकर लौट रहे था युवक

दरसअल, कोरबा के सर्वमंगला रोड पटेलपारा निवासी 47 वर्षीय लक्ष्मी पटेल मैकेनिक का काम करता है। वाहन में खराबी आने की वजह सुधार कार्य के लिए वाहन मालिक के सुपरवाइजर बाल्को निवासी 39 वर्षीय संतोष पैकरा साथ मनेन्द्रगढ़ गया था। वहां से काम निपटा कर दोनों बाइक क्रमांक सीजी 12 बीएफ 3344 से वापस लौट रहे थे। तभी रात के समय छुरी के समीप कोरबा से कटघोरा जा रही कार ने बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में लक्ष्मी पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सुपरवाइजर संतोष पैकरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

कार की रफ्तार थी बहुत तेज

हादसे के वक्त आस-पास मौजूद लोगों ने बताया कि कार की गति काफी तेज थी। उसने लक्ष्मी पटेल के बाइक को ठोकर मारने के बाद एक अन्य बाइक को भी ठोकर मारा दिया। इस बाइक में छुरी निवासी 12 वीं का छात्र चंदन अपने दोस्त सुमन कुमार केंवट निवासी सलोरा के साथ एनटीपीसी जा रहा था। उसे भी छुरी बस स्टेशन के पास कार ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों रोड किनारे गढ्ढे में गिर पड़े। हादसे में छात्र चंदन के सिर, चेहरे और सुमन के बाएं कान के पास चोट लगी है। एक्सीडेंट के बाद कार का पहिया फट गया, इस कारण कार चालक को राहगीरों ने पकड लिया और डायल 112 को सूचना दी।

पकड़ा गया कार चालक

कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद कार चालक को गिरफ्तार किया गया। डायल 112 ने तीनों घायलों को इलाज के लिए कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...