ब्रेकिंग : दुर्ग में सेंटरिंग प्लेट और मिक्सर मशीन की चोरी:वारदात में ई-रिक्शा का इस्तेमाल” 5 आरोपी गिरफ्तार…

Date:

Share post:

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने बिल्डिंग निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सेंटरिंग प्लेट और मिक्सर मशीन जैसी चीजें चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5.70 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

दुर्ग एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने बताया कि, पिछले दिनों लगातार निर्माणाधीन मकानों के पास से सेंटरिंग प्लेट, मिक्सर मशीन और अन्य समान चोरी की शिकायत आ रही थी। लगातार नेवई, पद्मनाभपुर, पुलगांव और भिलाई नगर में कई मामले सामने आने पर एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एक्शन लेने कहा।

उन्होंने दुर्ग की क्राइम टीम के साथ नेवई, पद्मनाभपुर, पुलगांव और भिलाई नगर पुलिस को मिलकर एक टीम बनाई। चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

मुखबिर से मिली थी सूचना

इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, कुछ लोग सेंटरिंग प्लेट और मिक्सर मशीन चोरी की वारदात में शामिल हैं। पुलिस ने जब उन लोगों को गिरफ्तार किया और सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही के आधार पर उनके पास से 295 लोहे की सेंटरिंग प्लेट, 4 कंक्रीट मिक्सर मशीन और घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा जब्त किया है।

चोरी की संपत्ति की कुल कीमत 5 लाख 70 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, वो लोग ई-रिक्शा से चोरी के लिए निकलते थे, क्योंकि उसमें आवाज नहीं होती। इसके बाद देर रात जहां भी उन्हें सेंटरिंग प्लेट या मिक्सर मशीन खड़ी मिलती वो लोग उसे चुराकर ले जाते।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

प्रकाश गुप्ता (32 साल) निवासी डीपरा पारा मुकुंद भवन, कचहरी के पीछे दुर्ग
चेतन यादव (19 साल) निवासी लखन प्लाट के पास दामाद पारा उरला
टीकम शर्मा (28 साल) निवासी पोषण किराना स्टोर के पास मठपारा दुर्ग
शंकर साहू (27 साल) निवासी इंदिरा नगर हनुमान मंदिर के पास बघेरा दुर्ग
भरत सार्वा (24 साल) निवासी वार्ड 3, मठपारा दुर्ग

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...