रायपुर : राज्य युवा महोत्सव -25 : विभिन्न प्रतियोगिताओं के दायरा बैंड से सजेगी आज की शाम

Date:

Share post:

­ तीन दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में आज 13 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर में किया जाएगा। इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

आज खेल परिसर में सांस्कृतिक लोकनृत्य सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक,फ्रीस्टाइल ओपन मंच लोकनृत्य सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किये गए। इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक लोकगीत सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, फ्रीस्टाइल लोकनृत्य दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक, कहानी लेखन और कविता पाठ सुबह 9 बजे से प्रारंभ होने के साथ-साथ कृषि उत्पाद और टेक्सटाइल प्रदर्शनी सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुई।

 

युवा महोत्सव में मुख्य मंच का कार्यक्रम शाम 5 बजे से शाम 6ः30 बजे तक, आगमन बैंड का कार्यक्रम रात 6ः30 बजे से रात 8ः30 बजे तक और दायरा बैंड रात 8ः30 बजे से रात 10ः30 बजे तक होगा।

 

इस महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कलाकारों और दर्शकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। युवा महोत्सव का उद्देश्य युवाओं के अंदर छुपी प्रतिभाओं को कला और संस्कृति के माध्यम से प्रोत्साहित करना है।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...