BREAKING : नदी में पलटी नाव , डेढ़ दर्जन से अधिक लोग लापता, 3 के शव बरामद…….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/सारण : जिला के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियार घाट के समीप बुधवार की देर शाम नाव के पलटने से उसपर सवार 20 से 25 लोग डूब गए। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। तीन लोगों का शव नदी से बरामद किया गया। वहीं, तीन अन्य लोगों को जिंदा बचाया गया है। अन्य लगभग डेढ़ दर्जन लोगों की खोज जारी है।

मृतकों की पहचान
मृतकों में मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव निवासी शिवबच्चा प्रसाद की पत्नी फुलकुमारी देवी, मुन्ना प्रसाद की पत्नी छठी देवी शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मांझी के कुछ किसान परवल की लत्ती बोने के लिए उत्तर प्रदेश के बलिया जिले स्थित नदी किनारे दियारा में गए हुए थे। उसके बाद वहां से शाम साढ़े छह से सात बजे के बीच वे लोग नाव से वापस लौट रहे थे।

इसी बीच सरयू नदी के तेज बहाव में नाव के फंस जाने के कारण नाव पलट गई और उस पर सवार करीब 20 से 25 लोग पानी में डूब गए। घटना मटियार घाट के समीप हुई है। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन की ओर से भी खोजबीन शुरू कर दी गई है। तीन का इलाज निजी अस्पताल में चल रही है। अन्य की खोज जारी है। क्या बोले एसपी गौरव मंगला?

इस संबंध में एसपी डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि छह लोगों को निकाला गया है। जिसमें तीन की मौत हो चुकी है, वहीं तीन जीवित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जिन किसानों के स्वजन नाव से नदी उस पार गए हुए थे, उनको ज्यादा बेचैनी है और वे लोग अपने स्वजन के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Related articles

ग्राम-बलबहरा(सिवनी) में एक अप्रैल से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन।

ग्राम-बलबहरा(सिवनी) में एक अप्रैल से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन। ••••••••••••••••••••••••••••••••••••••• . 🌷भावभरा आमंत्रण 🌷 आत्मीय भाई-बहनों, प्रज्ञा परिजनों आप...

गुड्डू चौहान “अध्यक्ष” जिला कांग्रेस कमेटी दोपहर 3बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जनहित के इस *विरोध_प्रदर्शन* को सफल बनायें🙏

*अपील 🙏* अनूपपुर जिले के सभी कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित पूर्व/वर्तमान जनप्रतिनिधिगण मोर्चा संगठन विभाग प्रकोष्ठ राष्ट्र/प्रदेश...

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...