BREKING NEWS बिलासपुर:-बेखौफ किया जा रहा था अवैध मुरुम का उत्खनन और परिवहन… स्थानीय लोगों ने आपत्ति करते हुए 6 वाहनों को पकड़ा, खनिज विभाग ने की कार्रवाई…

Date:

Share post:

पचपेड़ी:-थाना क्षेत्र के ग्राम पताईडीह में बीती देर रात
अवैध मुरुम खनन में लगे 6 हाइवा एवं 1 चैन माउंटेन
को मस्तूरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पटेल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र कृष्णन के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने रात 12 बजे के आसपास ग्राम पताईडीह में पकड़ा था। जिसको डायल 112 को फोन कर मौके पर बुलाया गया एवं उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई जिसके बाद डायल 112 की टीम ने अवैध खनन में लगे सभी हाइवा को लेकर पचपेड़ी थाना परिसर में खड़ा करवा दिया।

वही चैन माउंटेन को धीरे धीरे आने को बोल सभी थाना लौट गए लेकिन जब सुबह फिर से थाना प्रांगण में रखे गाड़ियों का जायजा लिया गया तब वहां मौके पर सिर्फ 6 हाइवा ही खड़ी थी खुदाई करने वाला चैन माउंटेन
मौके पर नही था।

जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रास्ते से ही ठेकेदार द्वारा उक्त मशीन को ले गया है। वही सुबह खनिज विभाग से अधिकारी खनिज निरीक्षक राहुल गुलाटी

उक्त खनन में शामिल सभी हाइवा वाहनों के ऊपर कार्यवाही करते हुए सभी गाड़ियों को थाना परिसर में ही पुलिस अभिरक्षा में रखवा दिया गया है।

वही खनन में लगे मौके से गायब चैन माउंटेन की तलाश की जा रही है।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...