1000 वृक्षारोपण कर युवाओं ने पौधों के संवर्धन और संरक्षण का लिया संकल्प

Date:

Share post:

सांसें हो रही कम, आओ वृक्ष लगाए हम…

कोरबा/शुभ संकेत: राष्ट्रीय सेवा योजना, डिवाइन ग्रुप दीया एवं विद्यालय व महाविद्यालय के युवाओं ने किया झोरघाट व आसपास के क्षेत्रों में छायादार पौधे जैसे- बरगद, पीपल, आम, फलदार जैसे- आम, अमरुद, आंवला, बेर, पपीता, नासपाती, नींबू, शहतूत व औषधीय वृक्ष जैसे- नीम, जामुन, नारियल, हरण, शीशम, अरंड आदि के 1000 पौधों का रोपण कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया है।

यह अब तक का सबसे बड़ा वृक्षारोपण कार्यक्रम रहा, जिसमें आसपास के लोगों और घूमने आये लोगों का भी रहा सहयोग। इस कार्यक्रम में सभी जगह से अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए युवा साथी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। वहीं शास. इ. वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वयं सेविका ऋचा स्वर्णकार कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। तथा इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खिलावन पटेल (जिला संयोजक युवा), विजयेंद्र यादव (क्षेत्रिय निर्देशक युवा),  एवं अन्य युवा साथी तथा डिवाइन ग्रुप दीया के युवा साथी, महाविद्यालयीन, विद्यालयीन छात्र – छात्राएं सम्मिलित थे।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...