CG – 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस…!!

Date:

Share post:

बिलासपुर। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। वार्षिकोत्सव से लौटने के बाद 12वीं कक्षा के छात्र में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले अपने घर के सदस्यों से छात्र ने बात भी की। फिर फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार छात्र पढ़ाई में होशियार था और फोन में बात करने पर भी सामान्य था। उन्होंने आत्महत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा में जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ निवासी धर्मेंद्र साहू का 18 वर्षीय पुत्र वैभव साहू किराए का मकान लेकर रहता था। वैभव साहू संदीपनी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का विद्यार्थी था। उसके स्कूल में वार्षिकोत्सव था। जिसमें शामिल होने के बाद वैभव रात को घर वापस आया। परिजनों के अनुसार जब वैभव स्कूल में था तब उनकी फोन पर वैभव से बात हुई थी। फिर स्कूल से आने के बाद बात नहीं हो पाई। उन्होंने वैभव के मोबाइल पर फोन लगाया पर लगातार घंटी जाने के बाद भी वैभव ने फोन नहीं उठाया। परिजनों को लगा कि वार्षिकोत्सव के चलते वैभव थक कर सो गया है। पर सुबह भी जब फोन नहीं उठा तो परिजन घबराकर पामगढ़ से बिलासपुर आए। यहां उन्होंने देखा कि वैभव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और उसका शव फंदे पर लटक रहा है। परिजनों ने इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी

सूचना पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने पंचनामा बना शव का पोस्टमार्टम करवाया और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। पुलिस की पूछताछ में वैभव के पिता धर्मेंद्र साहू और परिजनों ने बताया कि वैभव पढ़ाई में मेधावी छात्र था। वह भविष्य में प्रतियोगी परीक्षा निकाल कर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहता था। उसमें कोई गलत आदत भी नहीं थी। परिजनों के अनुसार वैभव ने आत्महत्या करने से पहले स्कूल में रहने के दौरान परिवार के सदस्यों से जब बात की थी तब वह सामान्य था। छुट्टियां पड़ने पर घर आने की बजाय बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए बिलासपुर में ही रहने की बात वैभव ने कही थी। पर अचानक वैभव ने आत्महत्या क्यों की? यह परिजनों के बीच समझ के बाहर है।

परिजनों ने बेटे की आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं सिटी कोतवाली पुलिस विवेक पांडे के अनुसार छात्र के किराए के कमरे की तलाशी में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्र के मोबाइल की जप्ती बना जांच के लिए साइबर सेल भेजा गया है। मोबाइल जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...