CG Accident : अचानक ब्रेक मारने से ट्रैक्टर में जा घुसी बाइक, शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो लोगों की मौत

Date:

Share post:

महासमुंद : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां पठानिया ढाबा के सामने एनएच-53 में एक फरवरी को सपोस से रायगढ़ शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे सुरंगी पाली के तीन लोग अचानक ट्रैक्टर चालक के द्वारा ब्रेक मारने पर मोटरसाइकिल ट्रैक्टर में जा घुसा जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शिव कुमार निषाद अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 12 ए 4440 में अपने साथी सत कुमार नाग एवं सुनील निषाद के साथ सपोस से रायगढ़ शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे थे।
मोटरसाइकिल को शिव निषाद चला रहा था दोपहर करीब 11.45 को पठानिया ढाबा के पास पहुंचे थे कि एक बिना नंबर का ट्रैक्टर के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अचानक ब्रेक मार दिया जिससे मोटरसाइकिल ट्रैक्टर के पीछे एक्सीडेंट हो गया। मोटरसाइकिल चालक शिवकुमार निषाद पिता हरिसिंह निषाद (50) सुरंगी पाली] थाना.सांकरा एवं सत कुमार नाग पिता सुकलाल (45) सुरंगीपाली के सिर में गंभीर चोट लगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति सुनील निषाद को भी चोटे आई हैं। ट्रेक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...