CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार ट्रैक्टर, एक नाबालिग सहित दो की मौत

Date:

Share post:

बलौदाबाजार : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां तड़के सड़क हादसा हुआ है। ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। यह घटना ग्राम खैंदा के पास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली गिट्टी खाली करके ग्राम खाएदा की तरफ लौट रही थी। तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया,  जिससे ट्रॉली में बैठे एक नाबालिग और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम नारी के रहने वाले थे। ट्रैक्टर के इंजन में बैठे चालक और एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जांच में पता चला कि, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पलट गई।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...