CG : चुनाव से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 307 बल्क लीटर महुआ शराब और 8700 KG लाहन जब्त

Date:

Share post:

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के पहले कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ सख्त ताबड़तोड़ कार्यवाही की है।

कंचनपुर (थाना तखतपुर) एवं गनियारी (थाना कोटा) में आबकारी टीम ने दबिश दी। गनियारी तालाब और मंदिर के किनारे अवैध महुआ शराब निर्माण की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान 307 बल्क लीटर महुआ शराब और 8700 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

मुख्य आरोपी करण सिंह (कंचनपुर) से 22 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जबकि लावारिस स्थिति में 285 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। प्लास्टिक की बोरियों में भरे 8700 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 34(1)(क)(च) और 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...