CG : हसदेव नदी में डूबे तीन छात्रों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

Date:

Share post:

कोरबा : कोरबा जिले के दर्री स्थित हसदेव नदी में सोमवार सुबह से लापता हुए तीन कॉलेज छात्रों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। 27 वर्षीय सागर चौधरी का शव नदी में जलकुंभी के नीचे फंसा हुआ पाया गया, जिसे एसडीआरएफ और नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। सागर चौधरी के शव की बरामदी के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

यह घटना तब हुई जब तीनों छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे, जिसके बाद उनके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने लगातार खोजबीन की और हसदेव नदी के बिंझरा घाट के पास छात्रों की बाइक और कपड़े मिले थे, जिसके बाद यह आशंका जताई गई कि छात्र नदी में डूबे हैं।

लापता छात्रों की पहचान 18 वर्षीय आशुतोष सोनिकर (आईटीआई छात्र), 19 वर्षीय बजरंग प्रसाद (सीएसईबी कॉलोनी निवासी), और 26 वर्षीय सागर चौधरी (सीएसईबी कॉलोनी निवासी) के रूप में हुई है। फिलहाल, सागर चौधरी का शव मिल चुका है, जबकि आशुतोष और बजरंग की तलाश जारी है। पुलिस और रेस्क्यू टीम इस खोज में जुटी हुई है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...