CG – पति को जिंदा जलाया, सिलेण्डर चालू कर लगा दी आग…फिर जो हुआ…..

Date:

Share post:

रायपुर। राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति को जिंदा जलाया। पति को जिंदा जलाने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने विवाद के बाद सो रहे पति के पास सिलेण्डर चालू करके आग लगा दी थी। घटना में पीड़ित बुरी तरह से झुलस गया, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।

दरअसल, पीड़ित शिव कुमार बंजारे 48 वर्ष अछोली हीरानगर उरला ने बताया कि सूरज बाई जोशी को दूसरी पत्नी बनाकर रखा था। पहली पत्नी रूखमणी बंजारे के पास जाने से दूसरी पत्नी मना करती थी और पैसे की मांग करती थी। जमीन जायदाद को अपने नाम रकने के लिये भी दबाव बनाती थी। साथ ही गाली गलौज कर मारपीट भी करती थी। पीड़ित अपनी पहली पत्नी से मिलकर दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी के पास ग्राम रावांमाठा थाना खमतराई में गया था। इस दौरान पीड़ित को पैसे की मांग करने लगी व जमीन जायदाद को अपने नाम करने बोली जिसे मना कर खाना खाकर सो गया।

रात लगभग 11.30 बजे दूसरी पत्नी आरोपिया सूरज बाई जोशी जो पहले से सिलेण्डर को चालू करके रखी थी जिसे आग लगा दिया जिससे पीड़ित बूरी तरह जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का उपचार वर्मा अस्पताल थाना मुजगहन क्षेत्र में चल रहा है। आरोपिया सूरज बाई जोशी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 56/25 धारा 109 बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपिया सूरज बाई जोशी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...