CG CRIME : दो पक्षों में विवाद के बाद चाकूबाजी: दो युवकों की हालत नाजुक, चार आरोपी गिरफ्तार

Date:

Share post:

बिलासपुर :थाना सरकंडा क्षेत्र के महामाया आईटीआई के पीछे अशोकनगर में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने श्रवण साहू और उनके दो साथियों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला एक ही मोहल्ले के लोगों के बीच आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में सरकंडा पुलिस ने लगातार अभियान चलाते हुए 20 व्यक्तियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...