CG : छग के पूर्व बीजेपी विधायक की बेटी ने की आत्महत्या, CM साय ने जताया दुःख

Date:

Share post:

दंतेवाड़ा :- छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत MLA भीमा मंडावी की बेटी ने आत्महत्या कर ली है। भीमा मंडावी की बेटी का नाम दीपा मंडावी है, जो उत्तराखंड में रहकर फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही थी। उसका यह अंतिम वर्ष था। दीपा की मां ओजस्वी मंडावी महिला आयोग की सदस्य हैं। फिलहाल दीपा ने आत्महत्या क्यों की इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। दीपा के इस खौफनाक कदम से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

नक्सली हमले में पिता की हुई थी मौत

गौरतलब है कि 9 अप्रैल 2019 को दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर श्यामगिरि में नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में भीमा मंडावी और उनके ड्राइवर समेत तीन पुलिसकर्मी भी शहीद हुए थे। इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने एनआईए से जांच का आदेश दिया था और मई 2019 में एनआईए ने इस मामले में केस दर्ज किया था। यह हमला तब हुआ जब वे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने जा रहे थे।

छत से गिरकर हुई थी बड़ी बेटी की मौत

बताया जा रहा है कि भीमा के रहते हुए 2013 में सबसे बड़ी बेटी की मौत रायपुर में हॉस्टल की छत से गिरकर हुई थी। फिलहाल पुलिस ने छोटी बेटी दीपा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर, हॉस्टल की लड़कियों और वार्डन से पूछताछ की जा रही है।

CM साय ने जताया दुःख

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी की मौत पर दुख जताया है…

सीएम ने लिखा – दंतेवाड़ा के पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी जी एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी जी की बिटिया दीपा मंडावी के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ओजस्वी जी से फोन पर बात कर इस दुःखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...