CG – खूंखार भालू की मौत : पिता-पुत्र की हत्या और रेंजर पर हमला करने वाले नर भालू का मिला शव

Date:

Share post:

भानुप्रतापपुर। जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के डोंगरकट्टा गांव के पास जंगल में बीते दिनों पिता-पुत्र को जान से मारने वाले नर भालू का शव वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर बरामद किया है। मृत भालू की उम्र लगभग 6 वर्ष बताई जा रही है, जिसके शव को वन अमले ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भालू की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा।

जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार 18 जनवरी को डोंगरकट्टा गांव के पास जंगल में तीन लोग लकड़ी काटने के लिए गए थे। इस दौरान एक खूंखार भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया। भालू को हमला करते देख वहां मौजूद पिता-पुत्र उसे बचाने के लिए पहुंचे। जब भालू ने दोनों को अपने पास आते देखा तो दोनों पर हमला कर दिया। भालू के हमले में शंकर दर्रो और उसके बेटे सुकलाल दर्रो की मौत हो गई। जबकि घायल युवक किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागा और गांव में जाकर हमले की जानकारी दी। उसके बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी।

ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम मृतकों का शव लेने जंगल पहुंची थी। टीम जैसे ही जंगल पहुंची, वहां भालू ने फिर से हमला कर दिया। भालू के हमले में डेप्युटी रेंजर नारायण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

गौरतलब है कि शनिवार 18 जनवरी को भालू ने जिस जगह पर पिता-पुत्र और डेप्युटी रेंजर पर हमला किया था, उससे 200 मीटर की दूरी पर आज उसका शव मिला। दरअसल, हमले के बाद से वन विभाग की टीम लगातार भालू की लोकेशन का पता लगा रही थी। आज जब वन विभाग की टीम घटना स्थल के पास पहुंची, तो उन्होंने भालू के शव को देखा। इसके बाद शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...