CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में इस दिन लग सकती है आचार संहिता,उपमुख्यमंत्री ने दिए ये संकेत…

Date:

Share post:

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव बिलासपुर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि 18 जनवरी के बाद कभी भी तारीखों का ऐलान हो सकता है।

दरअसल, बिलासपुर पहुंचे डिप्टी सीएम साव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 18 जनवरी के बाद कभी भी चुनाव का तारीख की घोषणा हो सकती है। उपमुख्यमंत्री के बयान के बाद राजनीतिक से लेकर प्रशासनिक हलके में हलचल तेज हो गई है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव 18 जनवरी के बाद कभी भी हो सकते हैं और आगे कहा कि सरकार की मंशा है फरवरी में नगरीय व पंचायत चुनाव एक साथ करा लिए जाएं।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर सरकार की तैयारी पूरी हो गई है। नगरीय निकाय, जनपद से लेकर ग्राम पंचायत के पदों का आरक्षण का काम पूरा हो गया है। अब आगे का काम राज्य निर्वाचन आयोग को करना है। फिलहाल मतदाता सूची के अंतिम प्रशासन की तिथि 18 जनवरी तक बढ़ाई गई है।

18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो रहा है। इससे पहले 15 जनवरी की तारीख तय की गई थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया। अटकलें लगाई जा रही है कि 18 जनवरी को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग प्रेस कॉनफ्रेंस कर चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में 19 जनवरी या उसके बाद आचार संहिता लग सकती है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...