CG – दबंगों ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर का अस्थि कलश तोड़ा, फिर की ये शर्मनाक हरकत, परिजनों ने लगाया ये आरोप…

Date:

Share post:

बीजापुर। दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर की अस्थियों के साथ छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक उनका अस्थि कलश निर्धारित स्थल से 50 मीटर दूर मिली है। अंतिम संस्कार करने के बाद परिजन कलश अस्थि लेने के लिए गए तो देखा कि अस्थि कलश मौके पर नहीं था। कलश को तोड़कर उसी मैदान में फेंक दिया।

जानकारी के मुताबिक मुकेश की अस्थियों से भरे कलश को तोड़कर मैदान में अस्थियां बिखेर दी गयी। इस मामले में अब परिजनों ने एसपी से शिकायत की है। परिजनों की शिकायत के बाद अब मामले की जांच हो रही है। जानकारी के मुताबिक मुकेश चंद्राकर की अस्थि का आज कलेश्वरम में विसर्जन किया जाना था।

अस्थि विषर्जन,मुक्तिधाम के पास जब अस्थि कलश लेने जब परिजन पहुंचे, तो अस्थि कलश वहां से गायब थे। कुछ दूरी पर कलश टूटी और अस्थियां बिखरी हुई पड़ी थी। सड़क में गड़बड़ी के मामले की रिपोर्टिंग करने के कारण एक जनवरी को पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या हुई थी।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...