CG : डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

Date:

Share post:

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले के बारसूर स्थित डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई मशीनें और अन्य सामान जलकर खाक हो गए, जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इस मामले में आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है।

आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच दी। तत्पश्चात, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया। हालांकि, आग की चपेट में आने से फैक्ट्री की सिलाई मशीनें और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए हैं। घटना के बाद अब भी जल रहे सामान से धुआं निकलता हुआ देखा जा रहा है।

यह फैक्ट्री जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्थापित की गई थी। ‘डेनेक्स’ नामक इस फैक्ट्री में कपड़ा तैयार होता है, और इसे दंतेवाड़ा में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए खोला गया था। इस हादसे के बाद फैक्ट्री की स्थापना को लेकर सवाल उठने लगे हैं, जबकि नुकसान का पूरा आंकलन जारी है। एसडीआरएफ और जिला प्रशासन ने आग बुझाने के बाद अब नुकसान की रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...