CG : घर में घुसकर नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को किया अगवा, फिर दोनों की हत्या कर गांव के पास फेंक दी लाश

Date:

Share post:

बीजापुर : बस्तर में सुरक्षाबल के जवानों लगातार नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। ऐसे में नक्सलियों ने दहशत फैलाने एक बार फिर ग्रामीणों को टारगेट किया है। बीजापुर जिला में नक्सलियोें ने एक बार फिर कायराना करतूत करते हुए दो ग्रामीणों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी। घटना तर्रेम थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों की हत्या के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। आपको बता दे इससे पहले 26 जनवरी को नक्सलियों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी।

माओवादियों ने गांव में रहने वाले राजू कारम और मुन्ना माडवी का गांव से अपहरण कर जंगल ले गये। इसके बाद ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उनकी हत्या कर लाश को गांव के पास फेंक दिया गया। सुबह घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने दोनों ग्रामीणों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं घटना की जानकारी के बाद से क्षेत्र में फोर्स ने सर्चिंग तेज कर दी है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...