CG: जहर का सेवन कर नवविवाहिता ने की खुदकुशी, डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज

Date:

Share post:

कोरबा। जिले में कुसमुंडा थानांतर्गत नरईबोध गांव में रहने वाली एक नवविवाहीता ने जहर का सेवन कर खुदकुशी कर ली। डेढ़ वर्ष पूर्व उसनें अर्तजातीय प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ससुराल पक्ष छोटी जाति का हवाला देकर उसे प्रताड़ित किया करते थे। मामला जब हद से आगे गुजर गया तब नवविवाहीता ने जहर का सेवन कर लिया,जिससे जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के कारण पुत्री की मौत होने का आरोप लगाया है।

मृतक महिला का नाम काजल भारद्वाज है। ग्राम करमंदी निवासी काजल ने डेढ़ साल पहले ग्राम नरईबोध निवासी युवक से अंर्तजातीय प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक ठाक था,लेकिन उसके बाद काजल को प्रताड़ित करने का दौर शुरु कर दिया गया। छोटी जाति का हवाला देकर काजल को शारीरिक व मानिसक यातनाएं दिया जाने लगा,जिससे परेशान होकर काजल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सेहत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। काजल के पिता ने ससुराल पक्ष पर पुत्री के साथ हमेशा मारपीट करते रहने का आरोप लगाया है। वो चाहता है,कि इस कृत्य के लिए ससुरालियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

चूंकी मामला नवविवाहिता से जुड़ा है,इस लिए नायब तहसीलदार के सामने पचंनामा की कार्रवाई पूरी गई और परिजनों का बयान लिया गया। मृतका का पीएम कराया गया,जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...