CG NEWS : दूसरे दिन भी IT की छापेमार कार्रवाई जारी, राइस मिलर समेत कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर रेड

Date:

Share post:

रायपुर : छत्तीसगढ़ में की राजधानी रायपुर समेत कई बड़े शहरों में IT ने शिकंजा कसा है। दूसरे दिन भी IT राजनांदगांव, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई के राइस मिलर समेत कई अन्य ट्रेड से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई कर रही है। रायपुर के सत्यम बालाजी राइस इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड के ज्यादातर ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। ग्रुप से जुड़े कुछ कमीशन एजेंट्स के कार्रवाई खत्म हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेड की कार्रवाई 3 से 4 दिन तक चलने की संभावना है। रायपुर में ग्रुप समेत उनसे जुड़े लोगों के करीब 22 से ज्यादा ठिकानों पर बुधवार सुबह से रेड जारी है। इस दौरान करीब 30 से ज्यादा बैंक खाते और लगभग 12 लॉकर मिले हैं। राष्ट्रीकृत बैंकों के खातों में करोड़ों रुपये जमा होने की खबर भी सामने आई है।

अन्य राज्यों के ठिकानों में भी IT की दबिश 

IT की टीम ने छत्तीसगढ़ समेत आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र स्थित ठिकानों पर IT की दबिश दी है। वहीं IT टीम आज बैंक खातों और लॉकरों की बैंक जाकर जांच कर सकती है। आयकर विभाग ने ग्रुप के सभी बैंक खातों और लॉकर्स पर प्रोहबैटरी ऑर्डर (PO) लगाया है।

      Related articles

      चारपारा, 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2026 ग्राम चारपारा में बाबा गुरु घासीदास जी का तीन दिवसीय सत्संग समारोह, 14...

       सक्ती (मालखरौदा)।ग्राम चारपारा में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती एवं सतनाम पंथ के प्रचार-प्रसार हेतु...

      चंद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद

        सक्ती। जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...

      ग्राम पंचायत सेंदुरस में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गौरा-गौरी पर्व, शनिचरी बाजार चौक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      सक्ति। जिले के ग्राम पंचायत सेंदुरस में पारंपरिक आस्था एवं उत्साह के साथ गौरा-गौरी पर्व मनाया गया। इस...

      बांकीमोंगरा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौत, एक घायल।

      इंदिरा नगर के आगे सुबह करीब 4 बजे हुआ दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी जबरदस्त कि पलट गया वाहन;...