CG – 54 प्रभारी डॉक्टरों को नोटिस जारी कर दी चेतावनी, जाने पूरा मामला…!!

Date:

Share post:

रायपुर। प्राथमिक उपचार की सुविधा देने वाले हमर अस्पताल और हमर क्लीनिक के डॉक्टर सहित चिकित्सकीय स्टाफ ओपीडी संचालन में लापरवाही बरत रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ ने व्यवस्था सुधारने 4 हमर अस्पताल और 50 हमर क्लीनिक के प्रभारी डॉक्टरों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। दो शिफ्ट यानी सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक संचालित ओपीडी में ड्यूटी वाले डॉक्टर को जीपीएस लोकेशन के साथ अटेंडेंस भेजना होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर के समीप ही लोगों को सर्दी-बुखार जैसी समस्या के इलाज के लिए हमर क्लीनिक और बड़ी परेशानी के निदान के लिए हमर अस्पताल का संचालन किया जा रहा है।

इसके माध्यम से चौबीस घंटे और सातों दिन इमरजेंसी सेवा देनी है और शासकीय अवकाश को छोड़कर शेष दिनों में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे और दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक ओपीडी में मरीजों की जांच की जानी है। पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि डॉक्टर सहित अन्य चिकित्सकीय स्टाफ समय पर अस्पताल में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इस पर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने गंभीरता दिखाई है और सभी हमर अस्पताल और हमर क्लीनिक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को नोटिस देकर सुधर जाने की चेतावनी दी है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि उन्हें ड्यूटी में उपस्थिति के दौरान अपने जीपीएस लोकेशन के साथ तस्वीर खींचकर शेयर करना होगा।

लापरवाही पर कार्रवाई

सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि, तमाम हमर अस्पताल और हमर क्लीनिक में दो शिफ्ट में ओपीडी का संचालन किया जाना है। इसके लिए सबको नोटिस जारी किया गया है। नियम का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

      Related articles

      मालखरौदा क्रिकेट समिति के द्वारा दीपावली प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मालखरौदा दशहरा मैदान मे सम्पन्न हुआ मुख्य अतिथि रहे मालखरौदा पुलिस थाना प्रभारी...

        मालखरौदा क्रिकेट समिति के तत्वाधान में आयोजित दीपावली प्रीमियर लीग 2026 जिसमे क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से लगभग...

      पड़रिया में 150 मीटर पी.सी.सी. रोड के लिए 14 नवंबर को चक्का जाम* *सचिव पर एक साल से काम रोकने का आरोप, माकपा...

      *पड़रिया में 150 मीटर पी.सी.सी. रोड के लिए 14 नवंबर को चक्का जाम**सचिव पर एक साल से काम...

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...