CG – दरिंदगी की इंतहा : पहले मां फिर बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर बेटी के शव के साथ किया दुष्कर्म

Date:

Share post:

रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। हत्या को अंजाम देने वाला एक ऑटो चालक है, जिसने अवैध संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपनी महिला सहयोगी के साथ पहले मां को फिर उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा। आरोपी इस कदर हवस में अंधा हो चुका था कि उसने 12 साल की बच्ची को मौत के घाट उतारने के बाद उसकी लाश के साथ दुष्कर्म किया था।

नए साल की पहली सुबह खमतराई थाना क्षेत्र के मेटल पार्क के सामने हाइवे किनारे नाली में एक बारह वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी शव की शिनाख्ती में जुटी पुलिस थी कि दूसरे दिन 2 जनवरी की सुबह धनेली में हाइवे किनारे इंदिरा आवास में रह रही एक बेवा महिला का शव उसके घर में मिला। पड़ताल में पता चला कि एक दिन पहले जिस बच्ची की लाश मिली थी वह मृतका की बेटी थी।

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होनी लगी। पुलिस ने पड़ताल को तेज करते हुए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले शुरू किए। बेवा के घर आने-जाने वालों से पूछताछ की बाबजूद पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी और दोहरे हत्याकांड की पतासाजी में जुटी रही। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली।

मृतका के कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आरोपी ऑटो चालक तक पहुंची और कड़े पूछताछ में उसने सब उगल दिया। जानकारी के मुताबिक, इस दोहरे हत्याकांड की असली वजह अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आटो चालक के साथ हत्या को अंजाम देने में मदद करने वाली उसकी लिव इन पार्टनर को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ऑटो चालक भरतदास पूर्व में धनेली में अपनी लिव इन पार्टनर अनिता के साथ रहता था। इसी दौरान मृतका हमीदा बेगम के घर उसका आना-जाना शुरू हुआ, और फिर दोनों के बीच अवैध संबंध बन गया। बाद में मृतका उसे ब्लैकमेल करने लगी। आखिरकार तंग आकर आरोपी ने लिव इन पार्टनर के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।

आरोपी के साथ रही लिव इन पार्टनर मृत महिला की बेटी को अपने घर ले आई। फिर प्लानिंग के तहत, आरोपी महिला के घर पहुंचा और उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी घर वापस लौटकर महिला को मारे जाने की बात लिव इन पार्टनर को बताया, जिसे सुनकर बच्ची ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के मुंह के तकिया रखकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। हाथापाई के दौरान बच्ची का कपड़ा नीचे खिसका और आरोपी की नियत बिगड़ गई, और बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...