CG – प्रेमी ने प्रेमिका का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, फिर शव के साथ किया ये घटिया काम, आरोपी गिरफ्तार…..

Date:

Share post:

रायपुर। राजधानी रायपुर में कुछ दिनों से लापता युवती के शव को दुर्ग के अमलेश्वर से पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके बाद शव को अमलेश्वर के एक खेत में बने खंडहर में रख दिया था। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। साथ ही मृतिका के प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। 30 जनवरी को गीतानगर निवासी रचना सोना अचानाक लापता हो गई थी। परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत थाने में 31 जनवरी को दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती के काॅल डिटेल्स को खंगालन शुरू किया और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ भी की। इस दौरान पता चला कि 30 जनवरी को आखिरी बार युवती पड़ोस में रहने वाले युवक विवेक सोना के साथ देखी गई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर विवेक से पूछताछ की। शुरूआती पूछताछ में विवेक पुलिस को गुमराह करता रहा।

इसी बीच पुलिस ने युवती और युवक के काॅल डिटेल्स को खंगाला, जिसमें पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और आखिरी बार मृतिका की बातचीत विवेक से ही हुई थी। पुलिस ने एक बार फिर से विवेक को थाने बुलाया और उससे कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ज्यादा देर तक पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। विवेक ने पुलिस को बताया कि युवती से वो प्रेम करता था, लेकिन शादी नहीं करना चाहता था। मृतिका बार-बार उस पर शादी का दबाव बना रही थी।

इस बात से वो काफी परेशान हो गया था और उसने रचना को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। प्लानिंग के तहत ही आरोपी ने फोन कर रचना को सरस्वती नगर के गार्डन में 30 जनवरी को मिलने के लिए बुलाया। युवती के पहुंचने पर विवेक ने उसे घुमने चलने की बात कही। आरोपी अपनी बाइक में बैठाकर रचना को रायपुर से खारून नदी होते हुये अमलेश्वर ले गया। खमरिया नाम की जगह में खेत में बने झोपड़ी में ले गया और यहां पर फिर से शादी को लेकर विवाद होने लगा। इसी दौरान आरोपी ने युवती की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

मृतिका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने हत्या के बाद युवती की पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को झोपड़ी से बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ जारी है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...