CG Visit : गृहमंत्री अमित शाह आज आएंगे छत्तीसगढ़, चुनाव नहीं इस कार्यक्रम में होंगे शामिल, देखें शेड्यूल…..

Date:

Share post:

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है। आज 6 फरवरी को डोंगरगढ़ जिले के दौरे पर शाह आयेंगे। इस दौरान वे चंद्रगिरी तीर्थ में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह गुरुवार को दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट दोपहर 12:25 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से प्रज्ञागिरी डोगरगढ़ हैलीपैड आएंगे। वहां से सड़क मार्ग से चंद्रगिरी तीर्थ के लिए रवाना होंगे।

केंद्रीय मंत्री शाह चंद्रगिरी तीर्थ में दोपहर 1:10 बजे पधारेंगे। जहां वे विभिन्न कार्यक्रम के तहत आचार्य गुरुवर विद्यासागर महामुनिराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव व श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे से 2:40 बजे तक अमित शाह विद्यायतन समाधि स्मारक चन्द्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ में आयोजित विनयांजलि समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद गृह मंत्री शाह सड़क मार्ग से दोपहर 2:50 बजे छोटी बमलेश्वरी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर वे प्रज्ञागिरी डोगरगढ़ से अपराह्न 3:45 बजे पर माना रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...