chhattisgarh weather update : छत्तीसगढ़ में दिख रहा तूफान मैंडूस का असर, कई जगहों पर हो रही।बारिश, इन जिलों में छाए बादल।

Date:

Share post:

रायपुर:-देश के कुछ हिस्सों में आए तूफान मैंडूस की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास कई क्षेत्रों में कल से बादल छाए हुए हैं।वहीं बस्तर, दुर्ग समेत कई जिलों में रात से ही बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश होने के आसार दिख रहे हैं।

प्रदेश के इन जिलों में तापमान में आई गिरावट

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सबसे कल तापमान कल अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। अंबिकापुर में कल का तापमान 09.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं राजधानी रायपुर में 14.0, बिलासपुर में 14.6, पेंड्रा रोड में 11.2, जगदलपुर में 16.6, सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

किसान नहीं बेच पाए धान

chhattisgarh weather update : वहीं दुर्ग में 14.2 डिग्री और राजनांदगांव में 15.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं बेमेतरा जिले में भी पिछले 24 घंटे से बादल छाए हुए है। इसका असर धान खरीदी पर देखने को मिला। बदल छाए रहने और पानी गिरने की आशंका के चलते कल किसान अपना धान नहीं बेच पाए।

Related articles

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...

बाँकी मोंगरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच की बात रखी पार्षद अश्वनी मिश्रा

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा (वार्ड 13)...