Chhattisgarh: कोरबा कलेक्ट्रेट में भी ED की छापेमारी, रायगढ़ से पहले IAS रानू साहू यहां रही हैं तैनात, मचा हड़कंप

Date:

Share post:

कोरबा: छत्तीसगढ़ (chhattisgarh ed raids news) में ईडी की टीम आईएएस अफसरों और कारोबारियों के ठिकानों पर पिछले तीन दिनों से छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। ईडी की टीम आज सुबह आईएएस रानू साहू के सरकारी निवास पहुंचकर दस्तावेज खंगाल रही है। करीबन 50 से ज्यादा सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है। ईडी के अफसर रायगढ़ के अधिकारियों कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। इसके बाद कोरबा जिले में भी ईडी की टीम पहुंच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व कलेक्टर रानू साहू की जांच मामले में आज ईडी के अधिकारी कोरबा कलेक्ट्रेट ऑफिस में जांच के लिए पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी माया वारिया से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। ED की टीम के पहुंचते ही कलेक्टर कार्यायल में CRPF जवानों की तैनाती कर दी गई है। खनिज और डीएमएफ शाखा को सील करने की बात सामने आ रही है। किसी को भी कार्यालय के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा हैं।

आईएएस समीर विश्नोई समेत तीन लोगों को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें रायपुर कोर्ट में पेश किया गया है। पूछताछ करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम आईएएस समीर विश्नोई, इंद्रमणि समूह के सुनील अग्रवाल और फरार सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय ने प्रदेश के कई आईएएस अफसर, कांग्रेसी नेता और कारोबारियों के घर दफ्तर समेत कुल 12 जगह पर छापेमारी कार्रवाई की है। कार्रवाई में ईडी की 70 से ज्यादा टीमें शामिल थी। 12 में से 7 जगह से ईडी की टीम मकानों के दस्तावेज इकट्ठा कर वापस लौट आई है। अन्य ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें

Chhattisgarh ED Raids: IAS समीर विश्वनोई समेत तीन गिरफ्तार, सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी ईडीछत्तीसगढ़ : सील बंगले के चार कमरे खोलेंगे रायगढ़ कलेक्टर का ‘राज’? रानू साहू की ED को लिखी चिट्ठी वायरल

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...