मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में एक्सपो का करेंगे शुभारंभ, लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में आज सुकमा बंद, BJP प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए होगी नामांकन की प्रक्रिया

Date:

Share post:

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सीएम साय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित एक्सपो का शुभारंभ करेंगे. वहीं सड़क सुरक्षा माह अभियान के समापन समारोह में भी शिरकत करेंगे.

लखमा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने किया सुकमा बंद का ऐलान

सुकमा. शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री, कोंटा विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने 16 जनवरी को सुकमा बंद का ऐलान किया है. इसकी सूचना सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी ने अनुविभागीय अधिकारी को दे दी है. कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस में आक्रोश है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी ईडी के माध्यम से कांग्रेस को डराना चाहती है. लखमा कोंटा से 6 बार के विधायक हैं. आगामी नगरीय और पंचायत चुनाव हैं. ऐसे में बीजेपी कई प्रकार के हथकंडे अपना कर कांग्रेस के गढ़ में विजय हासिल करना चाहती है.

बीजेपी मुख्यालय में होगी नामांकन की प्रक्रिया

रायपुर. कल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन होगा. इसके लिए आज बीजेपी मुख्यालय में नामांकन की प्रक्रिया होगी. सीएम विष्णुदेव साय शाम 5 बजे BJP प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे, जहां छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...