मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: भूमिहीन किसानों को 10-10 हजार रुपये देगी सरकार, किसानों के लिए भी की बड़ी घोषणा

Date:

Share post:

सक्ती 18 जनवरी 2024। भूमिहीन किसानों को राज्य सरकार 10-10 हजार रुपये देगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बात का ऐलान किया है। सक्ती जिले में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर धान खरीदी की राशि किसानों के खाते में भेज दिया जाएगा, वहीं  5 लाख 62 हजार से ज्यादा भूमिहीन लोगों को 10 -10 हजार रुपए दिया जाएगा।

सक्ती में आयोजित सुशासन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने 168 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 173 विकास कार्यों की जिले को सौगात दी। वहीं 15 नवविवाहिता जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि भगवान राम छग के भांचा है। भगवान राम के ननिहाल की तरफ से यूपी के महाकुंभ में हमारी सरकार का पंडाल है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की झांकी लगी है।

मुख्यमंत्री ने सभी का आह्वान किया कि वो कुंभ मेला का आनंद लें और छत्तीसगढ़ के आतिथ्य का लुत्फ उठायें। उन्होंने कहा कि  18 लाख प्रधानंत्री आवास स्वीकृति कराई गयी है। केंद्र सरकार लगातार छत्तीसगढ़ के कामों की सराहना कर रही है। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आये थे, उन्होंने भी प्रदेश के कामकाज की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की एक और गारंटी को पूरा करेंगे। प्रदेश में जिसके पास भूमि नहीं है उन्हें हम 10 हजार रुपए प्रदाय किया जाएगा।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...