रायपुर
दिनांक 02 फरवरी दिन रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर द्वारा आयोजित प्रथम अखिल भारतीय संत गोबिंदराम साहिब शतरंज प्रतियोगिता 2025 में पूरे भारत वर्ष से 10 प्रांतों और छत्तीसगढ़ के 25 जिलों के लगभग 300+ से अधिक प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था । इस प्रतियोगिता में *जिला सक्ति , थाना डभरा के संत मदर टेरेसा स्कूल गोबरा से 12 बच्चें क्रमशः कक्षा 5वीं से कान्हा जायसवाल , मयंक चंद्रा कक्षा 6वीं से राज खूंटे, मयंक आदित्य, मोक्ष यादव और आर्यन यादव कक्षा 7वीं से आयुष साहू कक्षा 9वीं से सुमित निराला ,गौरव साहू कक्षा 10वीं से राहुल खूंटे , साहिल बंजारे तथा कक्षा 12 वीं से प्रदीप सिंह सिदार ने इस आल इंडिया चेस कॉम्पिटिशन में भाग लिया । यह इनके जीवन में पहली शतरंज प्रतियोगिता थी । जिसमें सभी बच्चों ने अपना बेहतरीन दिया और सांत्वना पुरस्कार के हकदार बनें। सभी बच्चें चाहते है कि वो कड़ी मेहनत कर अंतराष्ट्रीय शतरंज स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपने विद्यालय, ग्राम ,समाज प्रांत और राष्ट्र का नाम रोशन करें। साथ में बच्चों के साथ उनके कोच लोमस
कुमार और कोच जेरोम महिष को स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया।


