राजधानी रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय संत गोबिंदराम साहिब शतरंज प्रतियोगिता में संत मदर टेरेसा स्कूल गोबरा के बच्चों ने जीता सांत्वना पुरस्कार

Date:

Share post:

सक्ती/शुभ संकेत: दिनांक 02 फरवरी दिन रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर द्वारा आयोजित प्रथम अखिल भारतीय संत गोबिंदराम साहिब शतरंज प्रतियोगिता 2025 में पूरे भारत वर्ष से 10 प्रांतों और छत्तीसगढ़ के 25 जिलों के लगभग 300 से अधिक प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में जिला सक्ति, थाना डभरा के संत मदर टेरेसा स्कूल गोबरा से 12 बच्चें क्रमशः कक्षा 5वीं से कान्हा जायसवाल, मयंक चंद्रा कक्षा 6वीं से राज खूंटे, मयंक आदित्य, मोक्ष यादव और आर्यन यादव कक्षा 7वीं से, आयुष साहू कक्षा 9वीं से, सुमित निराला, गौरव साहू कक्षा 10वीं से राहुल खूंटे, साहिल बंजारे तथा कक्षा 12 वीं से प्रदीप सिंह सिदार ने इस आल इंडिया चेस कॉम्पिटिशन में भाग लिया।

यह शतरंज का प्रतियोगिता बच्चों के जीवन में पहली शतरंज प्रतियोगिता थी। जिसमें सभी बच्चों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया और सांत्वना पुरस्कार के हकदार बनें। सभी बच्चें चाहते है कि वो कड़ी मेहनत कर अंतर्राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपने विद्यालय, ग्राम, समाज, प्रांत और राष्ट्र का नाम रोशन करें। इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके कोच लोमस कुमार, कोच जेरोम महिष उपस्थित थे। प्रशिक्षकों को भी आयोजकों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...