सीएम साय ने राजनांदगांव में चुनावी सभा को किया संबोधित, बोले- बीजेपी प्रत्याशियों को जिताएं, विकास की गारंटी हमारी

Date:

Share post:

राजनांदगांव : नगरी निकाय चुनाव के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव शहर में जनसंपर्क करते हुए शहर के तीन स्थानों पर लगभग दो दर्जन से अधिक वार्ड की चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बन गई है। अब नगर सरकार बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है। आने वाली 11 तरीख को कमल छाप का बटन दबाकर महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की जीताना है। विकास की गारंटी हमारी है। उन्होंने कहा कि 13 माह में मोदी की बडी़-बडी़ गांटी पुरी हुई है। उन्होंने तीन तारीख को महातारी वंदन योजना के रूपये भेज कर 12वीं किस्त देने की जानकारी महिलाओं को दी। वहीं पीएससी घोटले पर कार्रवाई की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने भविष्य में चिखली ओवर ब्रिज के नव निर्माण की जानकारी दीजिए। गौरीनगर स्कूल मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा में 10 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आप लोगों ने भांचा और कका को यहां से हरा कर वापस भेजा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव गली-मोहल्ले और शहर का चुनाव है। आपके घर के बेटे मधुसूदन यादव को महापौर पद पर जीताकर लाना है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी चुनावी सभा की शुरुआत गौरी नगर क्षेत्र से वार्ड से की वहीं उन्होंने लखोली क्षेत्र में और तुलसीपुर क्षेत्र में भी दस-दस वार्डों की संयुक्त सभाओं को संबोधित किया।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...