CM विष्णुदेव साय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में करेंगे ध्वजारोहण, कलेक्टर-SP ने तैयारियों का लिया जायजा

Date:

Share post:

  • गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल सम्पन्न
  • कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने समारोह के सफल आयोजन हेतु लिया तैयारियों का जायजा

सरगुजा-अंबिकापुर : 76 वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का गरिमामय आयोजन पीजी कॉलेज मैदान अंबिकापुर में किया जाएगा। यहां मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे। शुक्रवार को तैयारियों का अंतिम रिहर्सल कलेक्टर विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल की मौजूदगी में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि की भूमिका में अपर कलेक्टर सुनील नायक रहे, उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। अंतिम रिहर्सल में मुख्य समारोह के अनुरूप मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया गया, तथा स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। कलेक्टर भोसकर ने इस अवसर पर सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त डी एन कश्यप, एसडीएम अंबिकापुर फागेश सिन्हा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित र

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...